उद्धव ठाकरे की शिवसेना को लगा एक और बड़ा झटका, बढ़ी कानूनी मुश्किलें

Edited By Anu Malhotra,Updated: 04 Jul, 2022 09:37 AM

shivsena uddhav thakre eknath shinde ajay choudhary

शिवसेना के उद्धव ठाकरे समूह को एक और बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के अजय चौधरी की ग्रुप लीडर के रूप में नियुक्ति रद्द कर दी गयी। विधायी सचिवालय ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस आशय का पत्र भेजा है।

मुंबई: शिवसेना के उद्धव ठाकरे समूह को एक और बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के अजय चौधरी की ग्रुप लीडर के रूप में नियुक्ति रद्द कर दी गयी। विधायी सचिवालय ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस आशय का पत्र भेजा है। चौधरी की नियुक्ति रद्द किये जाने का फैसला रविवार देर रात लिया गया। पत्र में यह भी कहा गया है कि मुख्य सचेतक के रूप में सुनील प्रभु की नियुक्ति रद्द कर दी गई है और उनकी जगह भारत गोगावले को यह दायित्व सौंपा गया है। 

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में हार के बाद शिवसेना को यह एक और बड़ा झटका लगा है। विधानसभा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री शिंदे ग्रुप लीडर और  गोगावले विधायिका के प्रतिनिधि होंगे। इस फैसले ने शिवसेना की कानूनी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 इससे पहले कल भाजपा और शिंदे समूह के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शिवसेना के राजन साल्वी को हराया। नार्वेकर को 164 वोट मिले जबकि साल्वी को 107 वोट प्राप्त हुए। आज विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा जायेगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!