लोकतंत्र में थप्पड़ और जूतम पैजार की रिवायत

Edited By vasudha,Updated: 05 May, 2019 11:14 AM

shoes attack are also in these politicians

जब भी देश में लोकतांत्रिक पर्व का बिगुल बजता है तो नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू करते हैं। ठीक इसके विपरीत इनमें से कुछ नेताओं से गुस्साए लोग जूतम पैजार और थप्पड़ मारने की रणनीति पहले ही तय कर लेते हैं...

इलेक्शन डेस्क (सूरज ठाकुर): जब भी देश में लोकतांत्रिक पर्व का बिगुल बजता है तो नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू करते हैं। ठीक इसके विपरीत इनमें से कुछ नेताओं से गुस्साए लोग जूतम पैजार और थप्पड़ मारने की रणनीति पहले ही तय कर लेते हैं। दिल्ली में रोड शो के दौरान एक शख्स ने सिंघम स्टाइल में ओपन जीप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ जड़ा। एक पल के लिए तो केजरीवाल की सांसें थम-सी गईं परंतु उनके लिए यह कोई नई बात भी नहीं थी। वह अकेली ऐसी बड़ी राजनीतिक शख्सियत हैं जिन्हें जूता, थप्पड़, मिर्च पाऊडर और स्याही से लेकर मार तक खानी पड़ी है। केजरीवाल ही नहीं बल्कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्द्र हु्डा को भी एक रोड के दौरान थप्पड़ पड़ चुका है। आज हम आपको इस तरह की देश और विदेश में घटित घटनाओं से रू-ब-रू करवाने जा रहे हैं।
 PunjabKesari

मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर 2009 में अहमदाबाद में एक चुनावी सभा के दौरान जूता मारने की कोशिश की गई मगर जूता उन तक पहुंच ही नहीं पाया। इस घटनाक्रम के बाद भी उन्होंने अपना भाषण जारी रखा था। जूता मारने का प्रयास करने वाले युवक का नाम हितेश चौहान था। 

लाल कृष्ण अडवानी
लाल कृष्ण अडवानी 2009 के लोकसभा चुनाव में एन.डी.ए. की ओर से प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार थे। वह मध्य प्रदेश के कटनी के दौरे पर थे तभी जनसभा में उन पर एक शरारती तत्व ने चप्पल फैंकी थी। खास बात यह थी कि घटना को अंजाम देने वाला भाजपा का ही कार्यकत्र्ता पावस अग्रवाल था। 
PunjabKesari
पी. चिदम्बरम
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम 2009 में नई दिल्ली में एक प्रैस वार्ता को संबोधित कर रहे थे तो एक अखबार के प्रतिनिधि ने उन पर जूता फैंक मारा था। उस समय चिदम्बरम जगदीश टाइटलर को सी.बी.आई. की ओर से क्लीन चिट दिए जाने पर बोल रहे थे। 

उमर अब्दुल्ला
नैशनल कॉन्फ्रैंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर 2010 में स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक पुलिस अधिकारी ने जूता फैंका था।  
PunjabKesari
राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर 2012 में देहरादून में एक रैली के दौरान जूता फैंका गया था। इसके बाद 2016 में भी राहुल के साथ इसी तरह की घटनाएं पेश आईं।

जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को जनवरी 2015 में जूता फैंक कर मारने का प्रयास किया गया था। वह पटना में अपने निवास पर जनता दरबार में लोगों से मिल रहे थे।
PunjabKesari
विदेशों की घटनाएं

जॉर्ज डब्ल्यू. बुश जूनियर
बगदाद में दिसम्बर 2008 में एक प्रैस वार्ता के दौरान ईराकी पत्रकार जैदी ने तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति पर जूता फैंक कर मारा था।

टोनी ब्लेयर
एक किताब के विमोचन के सिलसिले में 2010 में डबलिन आयरलैंड गए ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर तो जूते के साथ अंडे भी फैंक कर मारे गए थे। हैरत की बात यह रही कि इस घटना के अगले ही दिन ब्लेयर पर दोबारा जूतों-अंडों और खाली बोतलों की बरसात की गई थी।

परवेज मुशर्रफ
कराची के एक वकील तजम्मुल लोधी ने मार्च 2013 में पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ  पर जूता फैंंक कर मारा था। वह पाकिस्तान में लोकतंत्र की हत्या के लिए मुशर्रफ  को दोषी मानता था।

मा यिंग झियू
ताइवानी राष्ट्रपति मा ङ्क्षयग झियू को एक-दो बार नहीं बल्कि 2013 में साल भर में 9 बार अलग-अलग जगहों पर जूते खाने पड़े थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!