मुखबिरी का शक , अज्ञात लोगों ने फूंका एक घर और दो दुकानें

Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Jun, 2018 05:26 PM

shops house of army informer damaged in shopian

अज्ञात लोगों ने शोपियां में एक व्यक्ति के घर और दो दुकानों को आग लगा दी। कियाफत मीर नाम के व्यक्ति पर सेना की मुखबिरी का शक था।

 श्रीनगर: अज्ञात लोगों ने शोपियां में एक व्यक्ति के घर और दो दुकानों को आग लगा दी। कियाफत मीर नाम के व्यक्ति पर सेना की मुखबिरी का शक था। मीर का एक वीडियो भी अप्रैल में वायरल हुआ था जिसमें उसने आतंकवादियों के बारे में सेना को जानकारी देने की बात कबूल की थी।


जानकारी के अनुसार शोपियां के मोलू चित्रगाम गांव में अज्ञात लोगों ने मीर के घर को आग लगा दी। उसकी दो दुकानों को भी आग लगा दी गई। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को शोपियां के पाहनू गांव में चार आतंकी और दो सिविल नागरिक मारे गये थे। कुछ दिनों के बाद मीर का एक वीडियो सामने आया। कुछ आतंकी उसे इंटेरोगेट कर रहे थे और उसने कबूल किया वह मुखबिरी करता है। आतंकियों ने उसके पैर में गोली भी मारी। स्थानीय लोगों के अनुसार कियाफत मीर का परिवार पहले ही गांव छोडक़र जा चुका है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!