राफेल सौदे की हो CAG ऑडिट, शौरी, सिन्हा और भूषण ने उठाए सवाल

Edited By shukdev,Updated: 09 Aug, 2018 05:44 AM

shore sinha and bhushan demand audit from cag of raphael deal

राफेल पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने फ्रांस सरकार से लड़ाकू विमान राफेल के सौदे पर सवाल उठाए हैं। इन्होंने  तीन महीने के भीतर इसका नियंत्रक एवं...

नई दिल्ली : राफेल पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने फ्रांस सरकार से लड़ाकू विमान राफेल के सौदे पर सवाल उठाए हैं। इन्होंने  तीन महीने के भीतर इसका नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से ऑडिट कराने की मांग की है।

PunjabKesari

पूर्व वित्त मंत्री सिन्हा ने शौरी और भूषण के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, कांग्रेस पार्टी ने इस सौदे की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की है। हम जानते हैं कि लोकसभा का कार्यकाल कुछ महीने में समाप्त होने वाला है, इसलिए यह समिति काम नहीं कर पाएगी। इसलिए मेरा सुझाव है कि कैग इसका ऑडिट करे और तीन महीने में इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करे। भूषण ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस मामले में आपराधिक कदाचार में सीधे शामिल हैं।

PunjabKesariउन्होंने यह भी दावा किया कि उद्योगपति अनिल अंबानी को बेवजह फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल सौदा अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने इसमें अपने पद का दुरुपयोग कर जिस तरह से राफेल बनाने वाली कंपनी और अंबानी को बेवजह फायदा पहुंचाया है उससे सरकारी खजाने को 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। वरिष्ठ वकील ने आरोप लगाया कि यह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक कदाचार का स्पष्ट मामला है। राफेल विमान बनाने वाली फ्रांस की डसाल्ट एविएशन ने अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को ऑफसेट साझीदार चुना है।

PunjabKesariवाजपेयी सरकार में मंत्री रहे शौरी ने कहा कि राफेल बड़ा घोटाला है जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि यह नया सौदा है तो इसके लिए नये सिरे से टेंडर जारी किया जाना था। प्रधानमंत्री मोदी की कोर टीम को भी नहीं पता कि क्या हो रहा है।

PunjabKesariउन्होंने कहा, राफेल की तुलना में बोफोर्स कुछ नहीं था। मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने उस मामले को कवर किया था। शौरी ने सिन्हा और भूषण के साथ मिलकर दावा किया कि अंबानी ने राफेल सौदे पर हस्ताक्षर से कुछ दिन पहले ही यह कंपनी बनाई। उन्होंने कहा कि एक ऐसी कंपनी जिस पर आठ हजार करोड़ रुपए का कर्ज है और जिसे विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं है, उसे हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड की जगह ठेका दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के साथ मौजूदा संसद सत्र में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राफेल सौदे में घोटाले का आरोप लगाया था।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!