Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jul, 2019 10:09 AM
श्री अमरनाथ जी की यात्रा के 8वें दिन आज 15,732 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ जी के दर्शन किए। अब तक शिव भोले नाथ के दर्शन करने वालों की संख्या 1,11,655 तक पहुंच गई है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जम्मू (मगोत्रा): श्री अमरनाथ जी की यात्रा के 8वें दिन आज 15,732 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ जी के दर्शन किए। अब तक शिव भोले नाथ के दर्शन करने वालों की संख्या 1,11,655 तक पहुंच गई है। वहीं सोमवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को रवाना नहीं किया गया है।
कश्मीर में आतंकी वानी की बरसी मनाने को लेकर यात्रियों का जत्था रोका
कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी बुरहान वानी की बरसी पर सोमवार को जम्मू से एहतियातन यात्रियों के जत्थे को यात्रा के लिए रवाना नहीं किया गया। गत वर्ष भी आज ही के दिन यात्री निवास जम्मू में यात्रा को रोक दिया गया था। पंजीकरण टोकन लेने आए यात्रियों का गुस्सा उनके चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। राजस्थान से आए यात्रियों के दल ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को यात्रियों के जत्थे को बाबा बर्फानी भगवान शिव के दर्शनों के लिए भेजा जाएगा। जम्मू में फंसे यात्रियों ने यात्रा रोके जाने पर गहरा रोष जताया व कहा कि प्रशासन को इस तरह के स्वयंभू संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए थी। यात्रियों ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी की बरसी मनाई जा रही है और श्रद्धालुओं को रोका गया है, इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है?