पंजाब बीजेपी के प्रधान बने श्वेत मलिक,सांपला की छुट्टी

Edited By Sonia Goswami,Updated: 31 Mar, 2018 09:41 PM

विजय सांपला के खिलाफ पार्टी में बढ़ रही नाराजगी को देखते हुए बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य शवेत मलिक को पंजाब प्रदेश प्रधान घोषित किया है।

चंडीगढ़: राज्यसभा के सदस्य श्वेत मलिक को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  

पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। मलिक ने मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी संगठन को मजबूत करने की जो जिम्मेवारी आलाकमान ने सौंपी है वह उसे पूरी निष्ठा तथा लगन से निभाएंगे। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकत्र्ताओं को एकजुट करने की होगी क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। मलिक वर्ष 2007 से 12 तक अमृतसर के मेयर रहे तथा पिछले साल दिसंबर में उन्हें पार्टी ने राज्यसभा में भेज दिया। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी की बागडोर उनके हाथों में दे दी गई है। वह अब केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला के स्थान पर बनाए गए हैं। 

सूत्रों के अनुसार मलिक का राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के साथ नजदीकी रही है। उन्हें पार्टी की कमान ऐसे नाजुक समय में सौंपी गई है जब प्रदेश में भाजपा की हालत अच्छी नहीं है। एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने हिस्से की 23 सीटों में से केवल तीन सीट पर ही सिमट कर रह गई और गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव भी हार गई। इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विनोद खन्ना पांच बार यहां से विजयी रहे लेकिन उनके निधन के बाद कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीन ली। पार्टी सूत्रों के अनुसार आम चुनाव से लगभग एक साल पहले की गई इस नियुक्ति का उद्देश्य पार्टी को प्रदेश में उबारना है। सांपला को भी आलाकमान ने प्रदेश की बागडोर इसलिए सौंपी थी कि उनका दलित चेहरा भी पार्टी को उबार नहीं सका जबकि पंजाब में 34 फीसदी आबादी दलितों की है। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!