Edited By Pardeep,Updated: 29 Aug, 2018 11:28 PM
एक समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ विवाद में शामिल कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में आप सरकार का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण एवं अन्य अधिकारों को लेकर आप...
नई दिल्ली: एक समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ विवाद में शामिल कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में आप सरकार का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण एवं अन्य अधिकारों को लेकर आप सरकार की ओर से दलीलें दीं।
कपिल सिब्बल के पुत्र एवं वरिष्ठ वकील अमित सिब्बल ने केजरीवाल एवं अन्य आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा डाला था। किंतु हाल में आप नेताओं के माफी मांगने के बाद उन्होंने यह मामला वापस ले लिया। कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति ए के सीकरी एवं न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ के समक्ष आप सरकार की ओर से दलील देने की अगुवाई की। यह मामला इसलिए महत्व रखता है कि क्योंकि आप सरकार एवं केन्द्र के बीच दिल्ली विधानसभा के विधायी मामलों को लेकर आपस में टकराव चल रहा है।