Edited By shukdev,Updated: 01 Sep, 2019 06:46 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने कर्नाटक की भाजपा सरकार के भविष्य पर एक बार फिर संदेह जताते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा सरकार पर...
बेंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने कर्नाटक की भाजपा सरकार के भविष्य पर एक बार फिर संदेह जताते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते एक महीने से राज्य में कोई प्रशासन नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने कहा है कि इस सरकार के लिए साढ़े तीन साल पूरे करना मुश्किल है।
कांग्रेस - जदएस के 17 लोगों (अयोग्य पूर्व विधायकों) के समर्थन के साथ भाजपा कहती है कि वह सरकार चला लेगी, तो यह कितनी लंबी चलेगी?" उन्होंने सवाल किया,"उन लोगों के साथ, जो पार्टी के सिद्धांतों और कार्यक्रमों को लेकर प्रतिबद्ध नहीं है, उन लोगों के साथ जिनके पास राजनीतिक मूल्य नहीं हैं, अगर आप सरकार बनाते हैं तो यह कितने समय तक टिकेगी।" सिद्धरमैया ने यह बात बेंगलुरु में पत्रकारों से कही। इससे पहले सिद्धरमैया ने कहा था कि यह सरकार हद से ज्यादा एक साल चल सकती है।