Edited By Monika Jamwal,Updated: 08 Feb, 2019 03:56 PM
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू माता वैष्णो देवी के दरबार में मात्था टेकने पहुंचे।
जम्मू : पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू माता वैष्णो देवी के दरबार में मात्था टेकने पहुंचे। वीरवार को भारी बर्फबारी के चलते चॉपर सेवा बंद होने के कारण सिद्धू ने भवन तक की यात्रा घोड़े पर की। उन्होंने सुबह की आरती में शामिल होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
जानकारी के अनुसार सिद्धू वीरवार रात को ही भवन पहुंच गये थे। उन्होंने रात को आराम करके सुबह की अटका दर्शन की आरती में भाग लिया और पवित्र पिंडियों के दर्शन किये। इस वर्ष सिद्धू दूसरी बार मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। इससे पहले वह पांच जनवरी को वैष्णो देवी आए थे।