इमरान खान को 'शहंशाह' कह कर घिरे सिद्धू , भाजपा बोली- देश से माफी मांगे सोनिया गांधी

Edited By vasudha,Updated: 10 Nov, 2019 05:21 PM

sidhu surrounded by calling imran khan the emperor

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान में आचरण और बयानबााजी को लेकर आज उनकी कड़ी आलोचना की। पार्टी नेशनल हैराल्ड अखबार में राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से संबंधित टिप्पणी पर भी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान में आचरण और बयानबााजी को लेकर आज उनकी कड़ी आलोचना की। पार्टी नेशनल हैराल्ड अखबार में राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से संबंधित टिप्पणी पर भी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि सिद्धू का पाकिस्तान की सराहना करना तथा इमरान का गुणगान करना और उसी समय भारत के बारे में खराब बोलना। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पार्टी में अपने करीबी नेता के व्यवहार के बारे में निर्णय लेना चाहिए।

PunjabKesari

पात्रा ने पूछा कि सिद्धू को 14 करोड़ की आबादी वाले सिख समुदाय के बारे में बोलने का अधिकार किसने दिया है। यह दावा करने का अधिकार कांग्रेस नेता को किसने दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक को यह शोभा नहीं देता कि वह इमरान खान को ‘बब्बर शेर' और ‘शहंशाह ' कह कर पुकारे। उन्होंने करतारपुर गलियारे को खोलने के पाकिस्तान के निर्णय को भारतीयों पर ‘अहसान' बताने की सिद्धू की टिप्पणी को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि इसे ‘अहसान' कहना स्वीकार्य नहीं है और भाजपा सोनिया गांधी से इस पर माफी की मांग करती है।  

PunjabKesari

नेशनल हैरालड में अयोध्या मामले के फैसले पर आये लेख पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह निराशाजनक है कि इसमें पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट और भारत के उच्चतम न्यायालय के बीच समानता की बात कही गयी है। इस लेख का शीर्षक है ‘अयोध्या फैसले से हमें पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की याद क्यों आती है। उन्होंने कहा कि इस तरह का लेख निंदनीय है। क्या इस लेख के जरिये कांग्रेस पार्टी यह कहना चाहती है कि उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के अनुकूल फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की न्यायिक प्रणाली जैसा पारदर्शी और लोकतांत्रिक न्याय तंत्र दुनिया में कहीं नहीं है।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!