दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में भी सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना जरूरी नहीं: गृह मंत्रालय

Edited By Seema Sharma,Updated: 17 Oct, 2018 02:18 PM

sikh women are not required to wear helmets even in chandigarh home ministry

सिख महिलाओं के लिए अब हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होगा, यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी। गृह मंत्रालय ने कहा कि अब चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है और इसे वैकल्पिक बना दिया गया है।

नई दिल्ली: सिख महिलाओं के लिए अब हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होगा, यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी। गृह मंत्रालय ने कहा कि अब चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है और इसे वैकल्पिक बना दिया गया है। पिछले हफ्ते ही मंत्रालय ने हेलमेट पहनने से महिलाओं को पूरी तरह छूट दे दी थी।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ के केंद्रशासित प्रशासन को यह सलाह दी गई है कि दिल्ली में मौजूदा चलन के अनुसार दोपहिये वाहन चलाने या उसके पीछे वाली सीट पर बैठी सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनने के नियम को वैकल्पिक बनाया जा सकता है। पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने इस मामले में छूट देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश जारी किए थे। उल्लेखनीय है कि देशभर में सिख पुरुषों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!