'रामायण' का सीता हरण सीन देखकर 'रावण' अरविंद त्रिवेदी हुए भावुक, जोड लिए हाथ

Edited By Yaspal,Updated: 13 Apr, 2020 05:26 PM

sita haran scene of ramayana arvind trivedi becomes emotional

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने रामामंद सागर द्वारा निर्मित मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ के पुनः प्रसारण का फैसला किया। 33 साल बाद टीवी पर दोबारा रामायण को देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो...

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने रामामंद सागर द्वारा निर्मित मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ के पुनः प्रसारण का फैसला किया। 33 साल बाद टीवी पर दोबारा रामायण को देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो रही हैं, वहीं इस शो से जुड़े कलाकारों की खबरें भी सामने आने लगी हैं। हाल ही में शो के राम यानी कि अरुण गोविल पोते और परिवार के अन्य सद्स्यों के साथ रामायण देखते नजर आए थे। अब शो में रावण का रोल निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने घर पर रामायण देखते नजर आ रहे हैं।
PunjabKesari
वायरण वीडियो में अरविंद त्रिवेदी सीता हरण वाला एपिसोड देख रहे हैं। जैसे ही सीन खत्म होने वाला होता है अरविंद अपने हाथ जोड़ लेते हैं। ऐसा लग रहा है कि वो सीता हरण के लिए माफी मांग रहे हों।

अरविंद त्रिवेदी मशहूर गुजराती थिएटर आर्टिस्ट उपेंद्र त्रिवेदी के भाई हैं। अरविंद ने साल 1971 में बलराज साहनी की फिल्म ‘पराया धन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर ‘जंगल में मंगल’, ‘प्रेम बंधन’ और ‘हम तेरे आशिक’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में नज़र में आए। साल 1987 में रामानंद सागर ने टीवी शो‘रामायण’बनाया, इस शो में उन्होंने अपने पिछले शो ‘विक्रम और बेताल’ के ही अधिकतर एक्टर्स को साइन किया था,. अरविंद भी उन्हीं में से एक थे। 
PunjabKesari
सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं पॉलिटिक्स में भी अरविंद त्रिवेदी ने हाथ आजमाया, साल 1991 में अरविंद त्रवेदी ने बीजेपी की गुजरात की सारबरकांठा सीट से इलेक्शन लड़ा और जीतकर सांसद बन गए। हिंदी और गुजराती फिल्मों को मिला दिया जाए तो अरविंद ने 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अरविंद त्रिवेदी सेंसरबोर्ड के चेयरमैन भी रहे। 84 साल के हो चुका अरविंद अब एक्टिंग से दूर अपने घर पर समय बिताते हैं। 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!