Edited By Pardeep,Updated: 01 Jun, 2018 11:28 PM
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और माना जाता है कि उन्होंने उनके साथ जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। जानकारी के मुताबिक 20 मिनट की इस मुलाकात के दौरान दोनों...
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और माना जाता है कि उन्होंने उनके साथ जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
जानकारी के मुताबिक 20 मिनट की इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने 17 मई को शुरू हुए रमजान के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ अभियान रोकने के बारे में केंद्र सरकार द्वारा की गई घोषणा को लेकर चर्चा की। एक अधिकारी ने कहा कि यह भी कहा जाता है कि दोनों मंत्रियों ने पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर स्थिति के बारे में भी चर्चा की जहां अक्सर आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ और सीमापार से गोलीबारी होती है।