सीतारमण ने ममता बनर्जी ने साधा निशाना, पूछा- भारतीय संस्थाओं पर भरोसा नहीं?

Edited By Yaspal,Updated: 20 Dec, 2019 07:44 PM

sitharaman targeted mamata banerjee asked do not trust indian institutions

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संशोधित नागरिकता कानून पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराने संबंधी बयान पर सवाल किया कि क्या उन्हें भारतीय संस्थानों पर भरोसा नहीं है? सीतारमण ने शुक्रवार को

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संशोधित नागरिकता कानून पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराने संबंधी बयान पर सवाल किया कि क्या उन्हें भारतीय संस्थानों पर भरोसा नहीं है? सीतारमण ने शुक्रवार को यहां एक सवाल पर यह टिप्पणी की।

केंद्रीय मंत्री ने बनर्जी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी मुख्यमंत्री के पद आसीन व्यक्ति को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी तरह से उनके बयान की निंदा करती हूं। मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान गैर जिम्मेदाराना है।''

सीतारमण ने कहा कि भारत ने अपने अंदरुनी मामलों में कभी तीसरे पक्ष या किसी भी अंतररष्ट्रीय संस्था का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया है। पूरे तरह से घरेलू मामले पर बनर्जी ने संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप की बात की है। केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया, ‘‘क्या उन्हें भारतीय संस्थानों पर भरोसा नहीं है?''

बनर्जी ने पिछले दिनों एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि संशोधित नागरिकता कानून पर संयुक्त राष्ट्र या अंतररष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन या किसी अन्य अंतररष्ट्रीय संस्था की निगरानी में जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!