Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 07:25 PM
बदलते परिवेश में रिश्तों की डोर का धागा कितना कच्चा होता जा रहा है। अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी बीवी को बेरहमी से मार डाला। हत्या के बाद रातभर शव को लेकर बैठा रहा और फिर अगले दिन पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया
बेंगलुरुः बदलते परिवेश में रिश्तों की डोर का धागा कितना कच्चा होता जा रहा है। अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी बीवी को बेरहमी से मार डाला। हत्या के बाद रातभर शव को लेकर बैठा रहा और फिर अगले दिन पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया।
मां हत्या के वक्त पड़ोस में थी बेटी
घटना राजधान बेंगलुरु की है। पुलिस के मुताबिक, 36 वर्षीय आरोपी मल्लेश उर्फ मलप्पा ने रविवार रात इस वारदात को अंजाम दिया। वह बनशंकरी के पद्मनाभ नगर इलाके का निवासी है। उसकी शादी 12 साल पहले इंदिरा मल्लेश (34) के साथ हुई थी। मल्लेश की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की एक बेटी भी है। जिस दिन उसके पिता ने उसकी मां की हत्या की, वह पड़ोस में रहने वाले नाना के पास थी।
दोनों प्राइवेट कंपनी में करते थे काम
मल्लेश एक प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी में काम कर रहा था और उसकी पत्नी इंदिरा भी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, वारदात से ठीक पहले इंदिरा के मोबाइल पर एक सहकर्मी ने वॉट्सऐप मेसेज किया था। इसी मेसेज ने मल्लेश का शक बढ़ा दिया।
मोबाइल में मेसेज देखकर खोया आपा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'मल्लेश को लगा कि इंदिरा का अपने सहकर्मी के साथ चक्कर चल रहा है। उसने रविवार को पत्नी के मोबाइल में मेसेज देखा था। इस पर उसका गुस्सा बढ़ गया और वह इंदिरा पर आग बबूला हो गया। इस दौरान पत्तनी इंदिरा से उसके सहकर्मी के संबंध के बारे में बार पूछ रहा था।
हत्या कर शव के पास बैठा रहा रातभर
रात में खाना खाने के वक्त भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच दोबारा झगड़ा हुआ। जब इंदिरा अपने बिस्तर पर सो गई तो गुस्से में मल्लेश ने छुरे से भोंक कर उसकी हत्या कर दी। मर्डर के बाद वह पूरी रात शव के साथ रहा और अगले दिन सुबह 9 बजे के करीब पुलिस थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया।