जम्मू में सडक़ों की बिगड़ती स्थिति चिंता का कारण : साहनी

Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Sep, 2020 09:13 PM

situation of roads in jammu is pathetic

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक टीम के साथ वार्ड नं 29, जम्मू वैस्ट निर्वाचन क्षेत्र में राजपुरा, शक्ति नगर का दौरा किया।

जम्मू (बलराम): वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक टीम के साथ वार्ड नं 29, जम्मू वैस्ट निर्वाचन क्षेत्र में राजपुरा, शक्ति नगर का दौरा किया। इस दौरान साहनी ने कहा कि जम्मू के कुछ इलाकों में गलियों और सडक़ों की बिगड़ती हालत चिंता का विषय है। 


इस टीम के समक्ष लोगों ने सडक़ों और गलियों की बिगड़ती स्थिति जैसे मुद्दों को उजागर किया गया। गलियों में बिजली के तारें कम ऊंचाई पर लटक रही हैं जिससे स्थानीय निवासियों को खतरा है। इसी प्रकार सडक़ों और आंतरिक गलियों की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के निवासियों को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद साहनी ने उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और मुद्दों को हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।


इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेश शर्मा, मनमोहन शर्मा, राकेश शर्मा, अरुण कुमार, नवीन शर्मा, भारत भूषण, पूर्ण बलगोत्रा और विनोद कुमार आदि पूर्व मंत्री योगेश साहनी के साथ थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!