चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर बोले ISRO के चेयरमैन सिवन, यह भारत की ऐतिहासिक शुरुआत

Edited By Seema Sharma,Updated: 22 Jul, 2019 04:05 PM

sivan on launch of chandrayaan 2 siwan its historic start of india

चंद्रमा पर भारत के दूसरे प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण मिशन चंद्रयान-2 को सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया। वहीं चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर इसरो की तरफ से कहा गया कि अभी रॉकेट की गति बिल्कुल सामान्य है

बेंगलुरुः चंद्रमा पर भारत के दूसरे प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण मिशन चंद्रयान-2 को सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया। वहीं चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर इसरो की तरफ से कहा गया कि अभी रॉकेट की गति बिल्कुल सामान्य है, यानी अभी ये यान इसरो की प्लानिंग के हिसाब से ही चल रहा है। चंद्रयान-2 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद इसरो के प्रमुख डॉ. के. सिवन ने कहा कि इस सफसलता के लिए सभी को सलाम।
PunjabKesari
डॉ. सिवन ने कहा कि यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि GSLV-MkIII-M1 ने चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा दिया है। सिवन ने कहा कि पिछली बार हुई तकनीकी गड़बड़ी को हमने ठीक किया और इसरो ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह चांद पर भारत की ऐतिहासिक शुरुआत है।
PunjabKesari
बता दें कि चंद्रयान-2 को सोमवार श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2:43 बजे प्रक्षेपण किया गया। देश के सबसे वजनी 43.43 मीटर लंबे जीएसएलवी-एमके3 एम1 रॉकेट की मदद से 3850 किलोग्राम भार वाले चंद्रयान-2 को 20 घंटों की उल्टी गिनती के बाद प्रक्षेपित किया गया। चंद्रयान-2 अभी शुरुआती दौर में हैं।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!