पत्नी काे Lamborghini गिफ्ट करने वाले भाजपा MLA के बारे में 6 अहम बातें

Edited By ,Updated: 01 Sep, 2016 03:33 PM

six things about bjp mla who gifted lamborghini to his wife

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता पत्नी को 5.5 करोड़ की लैम्बोर्गिनी कार गिफ्ट देने के कारण अाजकल खूब सुर्खियाें में हैं।

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता पत्नी को 5.5 करोड़ की लैम्बोर्गिनी कार गिफ्ट देने के कारण अाजकल खूब सुर्खियाें में हैं। हाालंक, उनकी पत्नी गिफ्ट में मिली ये गाड़ी सही से चला नहीं पाई और उन्होंने एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो और तस्वीरें साेशल मीडिया पर काफी वायरल हाे रही है। जबकि बीजेपी एमएलए का कहना है कि उनकी पत्नी ऑडी जैसी गाड़ियां चलाती रहती हैं। यह बस एक मामूली हादसा था। 

अाईए जानें नरेंद्र मेहता के बारे में 6 अहम बातेंः-

1. नरेंद्र मेहता मुंबई के मीरा-भायंदर इलाके से बीजेपी के विधायक हैं। नरेंद्र एक व्यापारी से नेता बने है, जिनका काम निर्माण से लेकर स्वास्थ्य देखभाल और मुंबई के बाहरी इलाके में शिक्षा परियोजनाओं से संबंधित है।

2. वह 2014 में पहली बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्हाेंने 1997 में राजनीति में कदम रखा और मेयर के रूप में मीरा भयंदर निगम में कार्य किया है। वह 2014 तक भाजपा के जिला अध्यक्ष थे।

3. मेहता सात ग्यारह समूह वाली कंपनियों के संस्थापक है, जिनके 100 बिस्तरों वाले अस्पताल, सीबीएसई स्कूल और सस्ती कीमताें पर अपना घर जैसी परियोजनाएं है। हालांकि, मूल रूप से इस समूह की असली ताकत रियल एस्टेट है। 

4. 8वीं कलास में स्कूल छाेड़ देने वाले मेहता ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 18 करोड़ रुपए बताई है।

5. यह पहली बार नहीं है, जब उनका नाम किसी विवाद में अाया है। हाल ही में, नगर निकाय ने अपने स्कूल में अवैध परिवर्तन करने के लिए उसके नाम पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। इससे पहले भी विधायक काे अपनी परियोजनाओं के निर्माण के लिए मैंग्रोव के अवैध हैकिंग के आरोपों का सामना करना पड़ा था, जबकि उन्हाेंने इसका खंडन कर दिया।

6. दिसंबर 2002 में मेहता काे एक स्थानीय निवासी से 20,000 रुपए की रिश्वत लेने के अाराेप में ठाणे के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  ने गिरफ्तार किया गया था। यह मामला फिलहाल ठाणे के एसीबी अदालत के समक्ष लंबित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!