मोदी सरकार 2.0: छह महिलाओं ने ली मंत्री पद की शपथ, तीन को कैबिनेट में मिली जगह

Edited By Yaspal,Updated: 31 May, 2019 05:09 AM

six women sworn in as lei minister three found in cabinet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक बार फिर से पद और गोपनीयता की शपथ लेकर अपनी दूसरी पारी का आगाज शुरू कर दिया है। गुरुवार को नरेंद्र मोदी समेत 58 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें छह महिलाओं को भी जगह मिली है...

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक बार फिर से पद और गोपनीयता की शपथ लेकर अपनी दूसरी पारी का आगाज शुरू कर दिया है। गुरुवार को नरेंद्र मोदी समेत 58 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें छह महिलाओं को भी जगह मिली है। इनमें तीन महिलाओँ को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
PunjabKesari
जिन तीन महिलाओं को कैबिनेट में जगह मिली है, वो पिछली सरकार में भी थीं। निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर बादल इसमें जगह मिली है। निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में उन्होंने सबसे पहले वाणिज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर कार्य किया था। इसके बाद उनको पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। फिलहाल वो राज्यसभा की सदस्य हैं। निर्मला सीतारमण दूसरी महिला हैं, जिनको रक्षा मंत्री बनाया गया था।
PunjabKesari
स्मृति ईरानी मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मानव संसाधन विकास मंत्री बनीं थीं। हालांकि उनको बाद में कपड़ा मंत्री बना दिया गया। 2019 में राहुल गांधी को अमेठी में हराने के बाद वो एक बार फिर से कैबिनेट में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं।
PunjabKesari
इसके अलावा हरसिमरत कौर बादल पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री थी। उन्हें इस बार भी इसी पद पर रखा गया है। पिछली सरकार में वो खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय संभाल रहीं थी। फिलहाल वो पंजाब से शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी से आती हैं।
PunjabKesari
वहीं, मोदी सरकार 2.0 में तीन महिलाओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। यह महिलाएं हैं साध्वी निरंजन ज्योति, देबश्री चौधरी और रेणुका सिंह। साध्वी ज्योति सरकार के पहले कार्यकाल में भी राज्य मंत्री रह चुकी हैं। वो हरसिमरत कौर बादल के मंत्रालय में जूनियर मंत्री थीं। बाकी दो महिलाएं पहली बार सांसद बन कर आई हैं।
PunjabKesari 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!