छह साल के पांडे जी को है शादी के लिए लड़की की तलाश, वीडियो हुआ वायरल

Edited By Yaspal,Updated: 24 Jan, 2021 08:41 PM

six year old pandey is looking for a girl for marriage video goes viral

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज के दौर में मनोरंजन का सस्ता साधन बन गया है लेकिन मनोरंजन के साथ-साथ लोग सोशल मीडिया पर फनी वीडियो भी शेयर करने लगे हैं। कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर करती हैं तो कुछ गुदगुदाने पर। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई...

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज के दौर में मनोरंजन का सस्ता साधन बन गया है लेकिन मनोरंजन के साथ-साथ लोग सोशल मीडिया पर फनी वीडियो भी शेयर करने लगे हैं। कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर करती हैं तो कुछ गुदगुदाने पर। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। पिछले दिनों एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चा नाई को डांट रहा था। अब एक ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छह वर्षीय बच्चा अपनी मां से शादी की बात करता है।


पूर्व नौसेना अधिकारी हरिंदर सिंह सिक्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है, “युवा पांडे जी छह साल के हैं।वह स्मार्ट, हैंडसम, गुड लुकिंग, बुद्धिमान और निश्चित रूप से पप्पू नहीं है। स्मार्ट फोन उसके खिलौने हैं। उसके तर्क तर्क पर आधारित हैं। वह उपयुक्त मैच की तलाश में है।

दरअसल, छह वर्षीय यह बच्चा अपनी मां से कह रहा है कि उसकी शादी करवा दी जाए, जिससे उसको एक पार्टनर मिल जाएगा, जो उसकी मां के काम में हाथ बंटाएगा। साथ ही उसके साथ गेम भी खेलेगा। बच्चा कहता है कि अभी तीन लोगों का परिवार है। शादी के बाद चार लोग हो जाएंगे। वह छुप्पनछुपाई खेलना चाहता है लेकिन परिवार में कोई अन्य सदस्य न होने के चलते नहीं खेल पाता। सारी बातें उसकी मां ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लीं और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बच्चे की मासूमियत पर मां भी हंसती है और लगातार सवालों के जरिए उसके मन की बात जानने की कोशिश करती है।
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!