पानी के भीतर भी दुश्मन को परास्त करेगा भारत, DRDO की टॉरपीडो SMART का सफल परीक्षण
Edited By Anil dev,Updated: 05 Oct, 2020 05:53 PM
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा तैयार मिसाइल से संचालित पनडुब्बी रोधी प्रणाली का आज ओडिशा तट पर व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण किया गया।
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा तैयार मिसाइल से संचालित पनडुब्बी रोधी प्रणाली का आज ओडिशा तट पर व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण किया गया। सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेंट रिलीज आफ टॉरपीडो का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और इस दौरान मिशन के सभी लक्ष्य हासिल किये गये। समुद्र तट के अलावा ट्रैकिंग स्टेशन और जहाजों सहित दूरमापी स्टेशनों ने मिशन की सभी गतिविधियों की निगरानी की।
स्मार्ट टॉरपीडो की रेंज से आगे मार करने वाली एक मिसाइल पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता है और इसमें टॉरपीडो को दागने के लिए एक मिसाइल की मदद ली जाती है। यह प्रणाली डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालों ने विकसित की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष डा जी सतीश रेड्डी ने भी वैज्ञानिकों की टीम की सराहना करते हुए कहा है कि इससे नौसेना की मारक क्षमता बढेगी।