मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट में जज के चैंबर में मिला चार फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Jan, 2022 02:39 PM

snake found in judge s chamber in bombay high court

बंबई उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के चैंबर में शुक्रवार सुबह एक सांप मिला। न्यायमूर्ति एन आर बोरकार के चैंबर में अदालत कर्मियों को सुबह साढ़े नौ बजे करीब साढ़े चार फुट का एक गैर -जहरीला सांप नजर आया। त

नेशनल डेस्क: बंबई उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के चैंबर में शुक्रवार सुबह एक सांप मिला। न्यायमूर्ति एन आर बोरकार के चैंबर में अदालत कर्मियों को सुबह साढ़े नौ बजे करीब साढ़े चार फुट का एक गैर-जहरीला सांप नजर आया। तब न्यायमूर्ति बोरकार अपने चैंबर में नहीं थे। उनका चैंबर तीन मंजिले उच्च न्यायालय भवन के भूतल पर है।

A snake found in the Bombay High Court judge's chamber — ANI (@ANI) January 21, 2022

अधिकारियों ने बताया कि सांप नजर आने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी जिसने एनजीओ ‘सर्पमित्र' को बुलाया। इस एनजीओ को सांप को पकड़कर उसके प्राकृतिक पर्यावास में डाल देने का महारत हासिल है। एक अधिकारी ने बताया कि सांप पकड़ लिया गया है और उसे उपयुक्त स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में भारी वृद्धि के मद्देनजर उच्च न्यायालय फिलहाल डिजिटल सुनवाई कर रहा है। महामारी की वजह से न्यायालय परिसर में लोगों का आना-जाना बहुत कम हो गया है। 

 

 

 

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!