Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Sep, 2018 04:07 PM
आपने किसी इंसान की एमआरआई स्कैन हने की बात तो सुनी होगी लेकिन किसी जानवर का भी किया गया शायद ही आपने सुना होगा। सबसे बड़ी बात है एक सांप की एमआरआई की गई। मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र में एक घायल सांप की रीढ़ की हड्डी का एमआरआई कराया गया।
मुंबई: आपने किसी इंसान की एमआरआई स्कैन हने की बात तो सुनी होगी लेकिन किसी जानवर का भी किया गया शायद ही आपने सुना होगा। सबसे बड़ी बात है एक सांप की एमआरआई की गई। मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र में एक घायल सांप की रीढ़ की हड्डी का एमआरआई कराया गया। इलाज के बाद अब सांप की सेहत में सुधार हो रहा है। दरअसल दहिसर में लोगों ने इस जहरीले सांप को लाठियों से मार कर घायल कर दिया था।
सांपों को बचाने का काम करने वाले अनिल कुबल घायल सांप को एक स्थानीय अस्पताल में ले गए और उनका वहां पर इलाज करवाया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने कुबल को बताया कि सांप की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। सांप को किस हद तक चोट लगी है इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर ने उसकी एमआरआई की। वहीं सांप की एमआरआई करने वाले रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर रवि थापर ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि हमने किसी जानवर का स्कैन किया है। वहीं अनिल ने कहा कि सांप की सेहत में सुधार हो रहा है और जल्द ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।