Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 Feb, 2019 05:53 PM
मौसम विभाग ने अगले चौब्बीस घंटों के लिए राज्य में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
जम्मू: मौसम विभाग ने अगले चौब्बीस घंटों के लिए राज्य में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। एसएएसई द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
इन क्षेत्रों में होगा सामान्य हिमस्खलन
पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, बारामूला, कुपवाड़ा, बांडीपोरा और गांधरबल जिले में सामान्य स्तर के हिमस्खलन की आशंका है।
निचले स्तर का हिमस्खलन
राजोरी, रियासी और कारगिल में अगले 24 घंटों में निचले स्तर का हिमस्खलन हो सकता है।