इस साल अब तक 1.62 करोड़ पर्यटक जम्मू कश्मीर पहुंचे, 75 साल में सबसे ज्यादा

Edited By Pardeep,Updated: 07 Oct, 2022 07:27 AM

so far this year 1 62 crore tourists have reached jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में इस साल अब तक रिकॉर्ड 1.62 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर की यात्रा की, जो आजादी के बाद से सबसे अधिक है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बृस्पतिवार को इसकी जानकारी

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर में इस साल अब तक रिकॉर्ड 1.62 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर की यात्रा की, जो आजादी के बाद से सबसे अधिक है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बृस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि यह केंद्र शासित प्रदेश के संपूर्ण विकास और बदलाव का गवाह है। उन्होंने कहा कि तीन दशकों के बाद कश्मीर लाखों पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। 
PunjabKesari
पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि यह कश्मीर पर्यटन के स्वर्ण युग की वापसी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर आने वाले पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या केंद्र शासित प्रदेश में हुए समग्र विकास और बदलाव को दर्शाती है। 
PunjabKesari
प्रवक्ता ने कहा कि पर्यटन जम्मू कश्मीर में रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत है और जनवरी, 2022 से अब तक 1.62 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया है, जो स्वतंत्रता के 75 वर्षों में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि इस साल के पहले आठ महीनों में 3.65 लाख अमरनाथ यात्रियों सहित 20.5 लाख पर्यटकों ने कश्मीर की यात्रा की। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!