कभी अतिप्रिय रहा सोशल मीडिया गुजरात में भाजपा के लिए बना ‘बूमरैंग’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 09:30 AM

social media   boomerang   for bjp in gujarat

एक जमाने में आस्ट्रेलिया और मिस्र के लड़ाके जंग के दौरान ‘बूमरैंग’ नामक हथियार का प्रमुखता से इस्तेमाल किया करते थे। अंग्रेजी के ‘सी’ अक्षर से मिलते-जुलते ‘बूमरैंग’ की खासियत होती है कि यह शिकार को घायल कर इसे फैंकने वाले के पास वापस लौट आता है,...

जालंधर(पाहवा): एक जमाने में आस्ट्रेलिया और मिस्र के लड़ाके जंग के दौरान ‘बूमरैंग’ नामक हथियार का प्रमुखता से इस्तेमाल किया करते थे। अंग्रेजी के ‘सी’ अक्षर से मिलते-जुलते ‘बूमरैंग’ की खासियत होती है कि यह शिकार को घायल कर इसे फैंकने वाले के पास वापस लौट आता है, लेकिन ‘बूमरैंग’ को इस्तेमाल करने वाला सतर्कता न बरते तो यह हथियार उसके लिए भी घातक हो सकता है। यही हालत इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनावों में सोशल मीडिया का प्रयोग करने में माहिर भाजपा की है। यह सोशल मीडिया अब भाजपा के लिए ‘बूमरैंग’ से कम नहीं है।

एक मैसेज ने उड़ा दी भाजपा की नींद
सोशल मीडिया खासकर ‘व्हाट्सएप’ पर कई बार मजाक में एक-दूसरे को कुछ भेजते रहते हैं लेकिन अगर कोई ऐसी ही बात जी का जंजाल बन जाए तो उसे क्या कहेंगे? असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास’ के एजैंडे पर किसी नौजवान ने व्यंग्य करते हुए गुजराती में लिख दिया था ‘ विकास पागल हो गया है’। गुजरात में भाजपा विरोधियों, खासकर कांग्रेस ने मौके को भुनाते हुए ‘विकास पागल हो गया है’ को एक व्यापक कैम्पेन में बदल दिया। इसे न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर भी प्रचारित किया गया। आकर्षक होने की वजह से न सिर्फ विरोधी बल्कि आमजन भी विकास वाली बात पर भाजपा की चुटकी लेने लगे हैं।

भाजपा ने खूब किया इस्तेमाल
2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रचार या यूं कहें कि कुछ लोगों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सोशल मीडिया नामक ‘बूमरैंग’ का जमकर इस्तेमाल करती आई है। इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगपुरुष और विरोधियों को देशद्रोही घोषित करने का काम इस सोशल मीडिया के माध्यम से ही किया जाता रहा है।

बदलने लगी हैं हवाएं
अब हवाओं का रुख बदलने लगा है, जिस सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की मर्जी के बिना एक पत्ता तक नहीं हिलता था उसी पर भाजपा को अपने खिलाफ उठ रहे तूफान का डर सता रहा है। मतलब भाजपा का सोशल मीडिया नामक  ‘बूमरैंग’ अब भाजपा की तरफ ही आ रहा है। गुजरात में कई विरोधी संगठन डिजीटल प्लेटफॉर्म के जरिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को बैकफुट पर आने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

रणनीति में बदलाव कर रही भाजपा
इससे पार्टी की चिंताएं बढ़ गई हैं। सूत्रों के मुताबिक इसी कैम्पेन की वजह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बीते दिनों अहमदाबाद में अपने कार्यकत्र्ताओं और लोगों से यह कहना पड़ा था कि वे सोशल मीडिया पर आई भाजपा विरोधी बातों पर ध्यान न देते हुए अपनी समझ का इस्तेमाल करें। जानकार कहते हैं कि ‘विकास पागल हो गया है’ की बढ़़ती लोकप्रियता को ही देखते हुए ही भाजपा ने गुजरात में अपने महत्वाकांक्षी अभियान ‘गौरव यात्रा’ की पंचलाइन ‘मैं विकास हूं, मैं गुजरात हूं’ तय की थी। अब पार्टी हाईकमान द्वारा अपने आई.टी. सैल को सोशल मीडिया से जुड़ी रणनीतियों में बड़े बदलाव करने के निर्देश दिए जाने की खबरें भी आ रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!