महात्मा गांधी पर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती 'दादी', सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा VIDEO

Edited By Anil dev,Updated: 02 Mar, 2020 11:51 AM

social media arun bothra video viral shashi tharoor

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता रहता है जो लोगों के बीच चर्चा का कारण बन जाता है। कुछ ऐसा ही वीडियो इनदिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दादी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आ रही है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता रहता है जो लोगों के बीच चर्चा का कारण बन जाता है। कुछ ऐसा ही वीडियो इनदिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दादी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आ रही है। 


वीडियो में एक वृद्ध महिला लाल-सफेद रंग की साड़ी पहनी नजर आ रही है। वीडियो शुरू होती ही कोई कहता है कि अंग्रेजी में बोले..और वो महात्मा गांधी पर बोलना शुरर कर देती है। वो वीडियो में वैसे ही बोल रही है जैसे महात्मा गांधी पर बच्चे स्कूलों में भाषण देते हैं। दादी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर धाराप्रवाह बोलती है। वह बोल रही  हैं- गांधी महान हैं उनका जन्म दो अक्टूबर को पोरबंदर में हुआ था। गांधी बड़े ही साधारण परिवार से थे। वो साधारण इंसान थे और साधारण खाना खाते थे। 


 लाखों लोगों ने देखा यह वीडियो
दादी का वीडियो शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने  लिखा है- ये देखना दिलचस्प होगा कि शशि थरूर उन्हें कितना नंबर देते हैं। दादी के इस वीडियो को अरुण बोथरा नाम के एक यूजर ने  ट्विटर पर पोस्ट किया है। दादी का नाम भवानी देवी है जो वो खुद ही वीडियो के अंत में बताती हैं। 1 मार्च को पोस्ट हुए इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!