सोशल मीडिया प्लेटफार्म की अहमियत किसी भी राजनैतिक दल से छिपी नहीं है। ऐसे में भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्षों व प्रभारियों तक के लिए विशेष निर्देश भी जारी किए हैं।
नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): सोशल मीडिया प्लेटफार्म की अहमियत किसी भी राजनैतिक दल से छिपी नहीं है। ऐसे में भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्षों व प्रभारियों तक के लिए विशेष निर्देश भी जारी किए हैं। ताकि वह सरकार व पार्टी की जनहित से जुड़ी योजना व उपलब्धियों एवं अपनी गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों के बीच पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकें। इसी कड़ी दिल्ली भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से तालमेल स्थापित करने के लिए नमो अगेन व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है।

बताया जाता है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावी संवाद के लिए नमो अगेन व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर के करीब 69,000 कार्यकर्ताओं से प्रभावी तरीके से जुडऩे के लिए नमो अगेन का सहारा लिया जा सके। पार्टी पदाधिकारी के अनुसार दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विशेषतौर पर इस ग्रुप को बनाने व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अपने से सीधा जोडऩे के इरादे से यह कदम उठाने के लिए कहा था। क्योंकि मौखिक संवाद में कई बार बातें उतने असरकारक तरीके से नहीं रह पाती हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया व आईटी सेल को सभी बूथ संयोजकों, प्रभारियों और पंच प्रमुखों से जोडऩे के लिए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। भाजपा ने कुल 13,816 बूथों के आधार पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच पंच प्रमुख नियुक्त किए हैं। इसी प्रकार दिल्ली में कुल 69 हजार कार्यकर्ता बूथ स्तर पर हैं। दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के संयोजक नीलकांत बख्शी के अनुसार कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश बूथस्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचने में देर हो जाती है। ऐसे में नमो अगेन मोबाइल नंबर व्हाट्सएप ग्रुप और ब्रॉडकास्ट लिस्ट के जरिए तिवारी व बूथ संयोजकों तथा 375 बूथ प्रभारियों के बीच सीधा संवाद हो सकेगा। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया से कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष के बीच अपेक्षाकृत बेहतर तालमेल भी स्थापित होगा।
a
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार नहीं करेंगी सोनिया गांधी!, रायबरेली सीट से लड़ने पर भी...
NEXT STORY