राहुल के पीछे मजबूती से खड़ी हैं बहन प्रियंका, संभाली सोशल मीडिया की कमान

Edited By Vatika,Updated: 09 Jun, 2018 01:04 PM

social media rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने भाई को सियासी क्षेत्र में पूरी मदद देती हुई दिखाई दे रही हैं। यद्यपि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में नहीं हैं परन्तु पर्दे के पीछे राहुल गांधी के सोशल मीडिया...

जालंधर(धवन): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने भाई को सियासी क्षेत्र में पूरी मदद देती हुई दिखाई दे रही हैं। यद्यपि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में नहीं हैं परन्तु पर्दे के पीछे राहुल गांधी के सोशल मीडिया की कमान प्रियंका गांधी ने भी परोक्ष रूप से संभाली हुई है। 

PunjabKesari

कांग्रेस का सोशल मीडिया सैल अपने स्तर पर राहुल गांधी के दौरों व उनके भाषणों को सोशल मीडिया की मार्फत प्रसारित करने में लगा हुआ है तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी भी इस कार्य में किसी से पीछे नहीं हैं। कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि प्रियंका गांधी चाहे 2019 के लोकसभा चुनाव में सक्रिय राजनीति में दिखाई नहीं देंगी परन्तु सोशल मीडिया पर वह पूरी तरह से एक्टिव दिखाई दे रही हैं। 

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने पिछले 6 महीनों से सोशल मीडिया की मार्फत मोदी सरकार पर हल्ला बोला हुआ है। फेसबुक पर प्रियंका गांधी जहां राहुल गांधी की छवि को और निखारने में लगी हुई हैं, वहीं वह केन्द्र सरकार की कमियों को उजागर करने तथा भाजपा के आई.टी. सैल की विफलताओं व साजिशों को बेनकाब करने में भी लगी हुई हैं। अब तो रोजाना प्रियंका द्वारा फेसबुक पर लगभग 6 से 8 पोस्टें अपलोड की जा रही हैं जोकि पूरी तरह से सियासत से प्रेरित होती हैं। ऐसा करके प्रियंका जहां कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के बीच में बनी हुई हैं, वहीं जनता से भी उनका संपर्क पूरी तरह से बना हुआ है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ भी प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना सम्पर्क रखा हुआ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!