शिकार समझकर गलती से कोबरा सांप ने निगल ली प्लास्टिक की बोतल, VIDEO में देखें बाद में क्या हुआ
Edited By Anil dev,Updated: 15 Jan, 2020 06:00 PM
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कोबरा सांप अपना शिकार समझकर प्लास्टिक की एक बोतल निगल गया। प्लास्टिक का बोतल निगलने के बाद से वह तड़पने लगता है क्योंकि बोतल उसके पेट में फंस जाती है। इस वीडियो से आप अंदाजा लगा सकते...
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कोबरा सांप अपना शिकार समझकर प्लास्टिक की एक बोतल निगल गया। प्लास्टिक का बोतल निगलने के बाद से वह तड़पने लगता है क्योंकि बोतल उसके पेट में फंस जाती है। इस वीडियो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्लास्टिक जानवरों के जीवन के लिए कितना खतरनाक है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्लास्टिक की बोतल को निगल को कोबरा सांप दर्द से तड़पने लग जाता है। कोबरा को तड़पते देखकर आसपास के स्थानीय लोगों ने वहां पहुंच जाते हैं। थोड़ी देर बाद सांप ने बोतल को अपने अंदर से बाहर उगल दिया। इस वीडियो को प्रवीण कासवान ने 10 जनवरी 2020 को शेयर किया है। इस वीडियो को 71 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे 1700 से अधिक बार रिट्वीट किया गया है और 2500 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।