महिला ने चप्पल उतारीं, सिर झुकाया फिर किया तिरंगे को सलाम, वायरल हुआ देशभक्ति का असली वीडियो
Edited By Anil dev,Updated: 17 Aug, 2020 06:31 PM
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा को सलाम करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो के बाद लोग कह रहे हैं कि भाई असली देश को सैल्यूट तो इन्होंने ही किया है।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा को सलाम करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो के बाद लोग कह रहे हैं कि भाई असली देश को सैल्यूट तो इन्होंने ही किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क से गुजर रही वो महिला जैसे ही तिरंगा झंडा को देखती हैं, वो वहां रुक जाती हैं। इसके हाथ में थैला है, जिसे वो जमीन पर ही रख देती हैं और चप्पल खोल कर झंडे की ओर बढ़ती हैं। वीडियो में महिला को झंडे के पास आकार उस पर मत्था टेकते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वो दोनों हाथों से झंडे को प्रणाम करती हैं। महिला तिरंगा झंडा के पास की मिट्टी को छू कर आशीर्वाद लेती हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने लिखा कि ऐसी वीडियो आजतक कभी नहीं देखी। कुछ यूजर्स का कहना है कि इसे कहते हैं असली देशभक्ति। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।