उरी में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में एक जवान शहीद

Edited By vasudha,Updated: 14 Oct, 2019 04:26 PM

soldier martyred in pakistani shootout in uri

पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार शाम गोलीबारी की जिससे एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों नेबताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उरी के हतलंगा और नानक पोस्ट पर बिना किसी उकसावे के...

नेशनल डेस्क: पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रविवार शाम गोलीबारी की जिससे एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों नेबताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उरी के हतलंगा और नानक पोस्ट पर बिना किसी उकसावे के मोटरर दागे और अंधाधुंध गोलीबारी की। 

 

इस गोलीबारी की जद में कई रिहायशी इलाके भी आये। भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया तथा पाकिस्तान के अग्रिम बंकरों को नष्ट कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया था जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पाकिस्तान की ओर कोई हताहत हुआ या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। 

 

अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से लगभग तीन घंटे तक गोलीबारी हुई। पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में तीन मकान नष्ट हो गये थ और एक कुली घायल हो गया था। पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छिपे आतंकवादियों की मदद के लिए लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन करते रहते हैं। नियंत्रण रेखा के पार सैकड़ों प्रशिक्षित आतंकवादी घुसपैठ के मौके की इंतजार में हैं। नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सुरक्षा बल घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए अलर्ट हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!