कोरोना के कारण मरने वाले जवानों को अब शहीद का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके परिवार को ‘भारत के वीर फंड’ में से 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। सरकार की ओर से जवानों के परिवार वालों को ये राशि विभागीय मदद के अतिरिक्त दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव क
नेशनल डेस्कः कोरोना के कारण मरने वाले जवानों को अब शहीद का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके परिवार को ‘भारत के वीर फंड’ में से 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। सरकार की ओर से जवानों के परिवार वालों को ये राशि विभागीय मदद के अतिरिक्त दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद से सुरक्षा बलों ने मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके तहत कोरोना शहीदों का ब्यौरा भारत के वीर पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके साथ ही परिजनों को सीधे मदद देने के लिए उनकी अकाउंट डिटेल भी शेयर की जाएगी। वहीं जो लोग भारत के वीर फंड में सीधे दान करना चाहते हैं वे सीधे भी दान कर सकते हैं। देशभर में अब तक 39 जवानों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
कांग्रेस के‘लम्हों की खता‘, मुस्लिम महिलाओं के लिए‘दशकों की सजा'बनी: नकवी
NEXT STORY