कुछ लोग सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए भारत माता की जय बोलते हैं: गहलोत

Edited By shukdev,Updated: 24 Nov, 2018 08:05 PM

some people speak only the joys of bharat mata for political advantage gehlot

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत माता के जय बोलने के मामले में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि कुछ लोग केवल राजनीतिक फायदे के लिए यह नारा लगाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने राम मंदिर मुद्दे का जैसे चुनावों में...

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत माता के जय बोलने के मामले में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि कुछ लोग केवल राजनीतिक फायदे के लिए यह नारा लगाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने राम मंदिर मुद्दे का जैसे चुनावों में इस्तेमाल किया है, उसके लिए तो भगवान राम भी उन्हें माफ नहीं करेंगे।

गहलोत को वसुंधरा राजे सरकार को शराब, भूमि एवं बजरी माफिया को संरक्षण देने वाली सरकार करार दिया और कहा कि उसके ‘कुशासन’ से आजिज आई जनता सात दिसंबर को मतदान के दिन उसे जवाब देगी। गहलोत ने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त उत्साह है और पार्टी जोर शोर से सत्ता में आ रही है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री राजे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीकानेर में कांग्रेस के एक नेता द्वारा कथित तौर पर सोनिया गांधी के जयकारे लगवाए जाने की एक घटना को कांग्रेस पर निशाना साध रखा है और वे विपक्षी दल पर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं। इस पर गहलोत ने कहा,‘ किस ङ्क्षहदुस्तानी को भारत माता की जय बोलने में संकोच होगा। लेकिन कई लोग राजनीतिक फायदे के लिए बोलते हैं कुछ दिल से बोलते हैं। वसुंधरा राजे उस जमात से संबंध रखती हैं जो राम का नाम लेती है तो (किंतु)चुनाव के लिए लेती है। चुनाव आते ही इनको राम याद आता है। इनको राम मिल भी गए तो वे इन्हें माफ नहीं करेंगे। इनको सजा वहीं देंगे।’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!