कर्नाटक में बाढ़ से थोड़ी राहत, मृतकों की संख्या 48 पहुंची

Edited By Pardeep,Updated: 12 Aug, 2019 10:30 PM

some relief from floods in karnataka number of dead reached 48

कर्नाटक में सोमवार को ज्यादातर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बाढ़ से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव एवं राहत अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी...

बेंगलुरुः कर्नाटक में सोमवार को ज्यादातर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बाढ़ से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव एवं राहत अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उम्मीद जताई कि बारिश कम होने से अगले चार से छह दिनों में राज्य में स्थिति सामान्य हो सकती है। बाढ़ की स्थिति में सुधार के बाद लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है और उन लोगों तक तेजी से पहुंचने की कोशिश हो रही है जिन्हें संबंधित स्थलों से तत्काल निकालने की जरूरत है। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने और वहां से पानी छोड़े जाने के कारण, बांधों के आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरती जा रही है।
PunjabKesari
येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ भगवान की कृपा से कल से और उससे पहले से बारिश में कमी आई है। बेंगलुरु में भी भारी बारिश की आशंका है लेकिन उस तरह की स्थिति हुई नहीं। इसलिए भगवान की दया से कुछ राहत है।'' आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम तक मृतकों की संख्या 48 है। वहीं 12 लोग अब भी लापता है। कर्नाटक के 17 जिलों के 2,738 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!