सोमनाथ भारती ने महिला एंकर से मांगी माफी, गाली देने पर FIR दर्ज

Edited By Yaspal,Updated: 22 Nov, 2018 12:50 AM

somnath bharti files fir against woman apologue for apology

AAP विधायक सोमनाथ भारती ने लाइव टीवी चैनल में एक महिला को गाली देने और उनसे बदसलूकी के मामले में फंस गए हैं। महिला एंकर ने भारती के खिलाफ नोएडा...

नेशनल डेस्कः AAP विधायक सोमनाथ भारती ने लाइव टीवी चैनल में एक महिला को गाली देने और उनसे बदसलूकी के मामले में फंस गए हैं। महिला एंकर ने भारती के खिलाफ नोएडा के महिला थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। हालांकि उन्होंने टीवी शो में बहस के कुछ देर बाद ही ट्वीट कर महिला आरोप लगाया था कि उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वे सभी महिलाओं का सम्मान करते हैं। मैंने महिला एंकर को टारगेट कर कुछ भी नहीं कहा है। फिर अगर उन्हें मेरी बातों से ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं।

एक दिन पहले मंगलवार को ही सोमनाथ भारती ने एक टीवी चैनल पर महिला एंकर को गाली देते हुए, उनसे बेहद आपत्तिजनक लहजे में बात की थी। इस पर महिला एंकर ने भी AAP नेता को खरी-खरी सुनाई थी। एंकर ने इस पर विधायक को कोर्ट में ले जाने की बात कही थी। दिल्ली से विधायक कपिल मिश्रा ने इस पर ट्वीट किया था।


दरअसल, एंकर ने आप नेता सोमनाथ भारती से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए मिर्ची हमले को लेकर सवाल किया था। इसी सवाल पर सोमनाथ बौखला गए। उन्होंने महिला एंकर ने न सिर्फ बदतमीजी से बात की, बल्कि उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि आपकी बात करने की औकात नहीं है।


इस पर एंकर ने कहा था कि जो अपनी पत्नी से ठीक से बात नहीं कर सकता। उसे सम्मान नहीं दे सका। वो ऐसी बातें कर रहा है। एंकर ने कहा कि आपको ऐसी बातें करने में शर्म नहीं आती है क्या? भारती ने एंकर से ही माफी मांगने को कहा था। एंकर ने भारती को कोर्ट तक ले जाने की चुनौती दी थी।  कपिल मिश्रा ने इस पर ट्वीट किया था। सोमनाथ भारती इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इसके चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। अब उन्होंने एक बार ऐसी हरकत कर दी है, जिससे वे बुरे फंस सकते हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!