Dabang Girl सोनाक्षी सिन्हा ने छोड़ा ट्विटर, लिखा- आग लगे बस्ती में, हम अपनी मस्ती में

Edited By Yaspal,Updated: 20 Jun, 2020 08:40 PM

sonakshi sinha left twitter wrote in the fire we in our fun

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर लिया है। सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक हर प्लेटफॉर्म पर अपने विचार शेयर करती हैं और अपने फैन्स से बातचीत भी करती रहती हैं। लेकिन अब...

बॉलीवुडः एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर लिया है। सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक हर प्लेटफॉर्म पर अपने विचार शेयर करती हैं और अपने फैन्स से बातचीत भी करती रहती हैं। लेकिन अब सोनाक्षी ने खुद को ट्विटर से दूर कर लिया है। सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर लिया है।

सोनाक्षी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दीकि वो अब ट्विटर पर नहीं हैं। उन्होंने खुद को उस प्लेटफॉर्म से दूर कर लिया है। सोनाक्षी लिखती हैं- आग लगे बस्ती में, हम अपनी मस्ती में। बाय बाय ट्विटर। सोनाक्षी की मानें तो ट्विटर पर बहुत ही नेगेटिविटी है। वो कहती हैं- अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना है तो नेगेटिविटी से दूर रहना जरूरी है। आज के समय में ज्यादा नेगेटिविटी तो ट्विटर पर देखने को मिलती है। मैं अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Aag lage basti mein... mein apni masti mein! Bye Twitter 👋🏼

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on Jun 20, 2020 at 4:04am PDT


ट्रोलर्स के निशाने पर रही हैं सोनाक्षी
अब जब से सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है, मेंटल हेल्थ पर डिबेट तेज हो गई है। ट्विटर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधा जा रहा है। वैसे सोशल मीडिया पर कई ऐसे मौके आए हैं जब सोनाक्षी को ट्विटर पर ट्रोल किया गया है। कुछ समय पहले ही रामायण की वजह से सोनाक्षी ट्रोलर्स के निशाने पर रही थीं। रामायण से जुड़े एक मामूली से सवाल का जवाब ना दे पाना एक्ट्रेस को काफी भारी पड़ गया था। एक्टर मुकेश खन्ना से लेकर कई दूसरे लोगों ने सोनाक्षी पर निशाना साधा था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!