Edited By vasudha,Updated: 06 Mar, 2019 05:45 PM
संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जी-20 देशों और कुछ पड़ोसी देशों के राजनयिकों से दोपहर भोज पर मुलाकात की। इस दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया गया...
नेशनल डेस्क: संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जी-20 देशों और कुछ पड़ोसी देशों के राजनयिकों से दोपहर भोज पर मुलाकात की। इस दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया गया।
पहले यह कार्यक्रम गत 15 फरवरी को प्रस्तावित था, लेकिन 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित इस दोपहर भोज पर राजनयिकों से संबंधित देशों के साथ भारत के संबंधों तथा कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
क्या है जी-20
- सितंबर 1999 में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने जी-20 का गठन एक अंतरराष्ट्रीय मंच के तौर पर किया था।
- यह मंच अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने के साथ ब्रेटन वुड्स संस्थागत प्रणाली की रूपरेखा के भीतर आने वाले व्यवस्थित महत्वपूर्ण देशों के बीच अनौपचारिक बातचीत एवं सहयोग को बढ़ावा देता है।
- यह समूह अपने सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग और कुछ मुद्दों पर निर्णय करने के लिए प्रमुख मंच है।
- इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। जी-20 के नेता वर्ष में एक बार साथ मिलते हैं और बैठक करते हैं।