हेल्थ चेकअप के लिए राहुल के साथ सोनिया गांधी हुईं विदेश रवाना, लौटकर होंगी संसद सत्र में शामिल

Edited By Yaspal,Updated: 12 Sep, 2020 09:39 PM

sonia gandhi leaves abroad with rahul for health checkup

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए शनिवार को विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा...

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए शनिवार को विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘इस मौके पर हम उनकी अच्छी कामना के लिए धन्यवाद देते हैं।'' विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी प्रदान की। 


बताते चलें कि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यसमिति में बड़े बदलाव किए हैं। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से संगठन में किए गए व्यापक बदलाव के जरिए दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद और तारिक अनवर समेत कई ऐसे नेताओं की पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में वापसी हुई है जो लंबे समय से 24-अकबर रोड (पार्टी मुख्यालय) पर सक्रिय भूमिका में नहीं थे। सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का पुनर्गठन किया तो इन नेताओं के साथ ही राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, पवन कुमार बंसल और कुछ अन्य नेताओं ने लंबे समय बाद संगठन में सक्रिय भूमिका का आगाज किया।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!