एक हो सकता है सोनिया-मेनका गांधी परिवार!

Edited By Anil dev,Updated: 12 Nov, 2018 10:56 AM

sonia gandhi maneka gandhi sudhir muttiwar bjp

राजनीतिक गलियारे में इन दिनों इस बात की काफी चर्चा हो रही है कि गांधी परिवार एक हो सकता है। इंडियन एक्सप्रैस में छपे एक लेख में इसका जिक्र किया गया है कि सोनिया और मेनका गांधी परिवार एक साथ आ सकता है। पिछले काफी सालों से दोनों गांधी परिवार अलग हैं।

नई दिल्ली(एजैंसी): राजनीतिक गलियारे में इन दिनों इस बात की काफी चर्चा हो रही है कि गांधी परिवार एक हो सकता है। इंडियन एक्सप्रैस में छपे एक लेख में इसका जिक्र किया गया है कि सोनिया और मेनका गांधी परिवार एक साथ आ सकता है। पिछले काफी सालों से दोनों गांधी परिवार अलग हैं। सोनिया गांधी ने जहां कांग्रेस में रहकर ही अपने राजनीतिक सफर को आगे चलाया वहीं मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी भाजपा में हैं। ये कयास बेबुनियाद नहीं लगाए जा रहे हैं। 

अपनी ही पार्टी से मनमुटाव के चलते सुर्खियों में हैं मेनका गांधी
दरअसल हाल ही में नरभक्षी बाघिन अवनी की हत्या को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुंगतीवार पर ट्विटर और सार्वजनिक रूप से हमला बोला और सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अपनी ही पार्टी से मनमुटाव के चलते मेनका गांधी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वहीं मुंगतीवार कैबिनेट के कद्दावर मंत्री हैं। वह संघ के भी वफादार माने जाते हैं। दूसरी तरफ मेनका के बेटे वरुण भी पार्टी हाईकमान से खुद को पूरी तरह अलग कर चुके हैं।  सोनिया का मेनका के कार्यक्रम में आना सभी के लिए चर्चा का विषय बन गया तो दूसरी ओर राहुल गांधी ने भी बाघिन अवनी की हत्या का विरोध कर अपनी चाची मेनका गांधी का साथ दिया। इन घटनाओं के बाद भाजपा में भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि गांधी परिवार के दोनों धड़े एक हो सकते हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!