वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी प्रियंका से मिलने पहुंचीं मंदिर मार्ग थाना

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 09:42 PM

sonia gandhi reached mandir marg police station to meet priyanka

नीट (NEET) परीक्षा विवाद और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को देश की राजधानी में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष...

नेशनल डेस्कः नीट (NEET) परीक्षा विवाद और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को देश की राजधानी में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया है। वहीं अब उनसे मिलने के लिए सोनिया गांधी पहुंची हैं जहां उन्होंने प्रियंका से मुलाकात की। राहुल को छत्रपाल स्टेडियम में रखा गया है।

3 घंटे तक चला धरना, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे कांग्रेसी नेता पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने शाम साढ़े 6 बजे इन्हें जबरन वहां से हटाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच करीब आधे घंटे तक जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। अंत में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने राहुल गांधी को उठाकर बस में बैठाया।

स्टेडियम और थानों में तब्दील हुई जेलें
हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी को छत्रपाल स्टेडियम में रखा गया है, जबकि प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया।  विपक्षी नेताओं के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

सरकार से बातचीत रही बेनतीजा
धरने के दौरान सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन ने राहुल गांधी से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मशविरा करने के बाद दोबारा राहुल से संपर्क किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!