कांग्रेस शासित CM के साथ सोनिया गांधी ने की बैठक, कार्यकताओं की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा

Edited By Yaspal,Updated: 13 Sep, 2019 09:50 PM

sonia gandhi s meeting with congress ruled chief ministers continues

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा संबद्ध प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें पाटर्ी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढाने की रणनीति पर विचार किया

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा संबद्ध प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें पाटर्ी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढाने की रणनीति पर विचार किया गया।

गांधी के आवास दस जनपथ पर आयोजित इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पांजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्रर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कुछ प्रमुख नेता मौजूद थे।

बैठक के बाद पायलट ने पत्रकारों से कहा कि इसमें कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों के कामकाज को लेकर चर्चा की गयी। इस बारे में भी विचार विमर्श किया गया कि पार्टी को मजबूत के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढाने के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!