सोनिया गांधी बोलीं- किसानों और गरीबों तक मदद पहुंचाना जरूरी

Edited By Yaspal,Updated: 21 May, 2020 05:55 PM

sonia gandhi said  it is necessary to help farmers and poor

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के विकास के लिए किसानों और गरीबों को मदद पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मानना था कि खेती विकास की पूंजी है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया...

नई दिल्लीः कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के विकास के लिए किसानों और गरीबों को मदद पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मानना था कि खेती विकास की पूंजी है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना ''का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवास कार्यालय में अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली 5750 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव जी की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब आदिवासी किसानों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को सीधे उनके खाते में राशि देने की शुरूआत की गई है। इस योजना के दूसरे चरण में ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों को शामिल करने का निर्णय अपने आप में अनोखा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गरीब किसानों को मदद पहुंचाने की अनुकरणीय योजना है। इससे आदिवासियों, ग्रामीणों और गरीबों के जीवन में बदलाव आएगा, खुशहाली आएगी। ऐसी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर जन-जन तक लाभ पहुंचाना राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राजीव जी का यह मानना था कि खेती विकास की पूंजी है। भारत के विकास के लिये किसानों और गरीबों को मदद पहुंचाना जरूरी है।

गांधी ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री बघेल, राज्य सरकार तथा राज्य के गरीबों, किसानों और मजदूरों को शुभकामनाएं दी। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना संकट की स्थिति को देखते हुए मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि गरीबों को इस वक्त कर्ज की नहीं बल्कि नगद राशि की जरूरत है। इसका बढ़िया रास्ता छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाला है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने किसानों को मदद पहुंचाने के लिए उनके खाते में सीधे राशि दी है। उन्होंने कहा,‘‘ हमें मालूम है कि राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इस हालत में भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को राहत पहुंचाने के लिए लिया गया यह निर्णय, कोई छोटा काम नहीं है। किसानों और गरीबों की मदद करने का निर्णय हमने सोच-समझकर लिया है। यह किसी व्यक्ति विशेष का निर्णय नहीं है। यह छत्तीसगढ़ की आवाज है। ''
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!