पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच सोनिया गांधी ने की कैप्टन अमरिंदर सिंह से फोन पर बात

Edited By Pardeep,Updated: 25 Aug, 2021 10:04 PM

sonia gandhi spoke to captain amarinder singh over phone

पंजाब प्रदेश कांग्रेस और सरकार में इतनी उथल पुथल क्यों मची है? आखिर इसे हवा कौन दे रहा है? क्या पार्टी किसी बगावत की कगार पर खड़ी है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो वरिष्ठ कांग्रेसियों को भी समझ में नहीं आ रहे हैं। वहीं आज सोनिया गांधी ने कैप्टन अमरिंदर...

नई दिल्ली/ चंडीगढ़ः पंजाब प्रदेश कांग्रेस और सरकार में इतनी उथल पुथल क्यों मची है? आखिर इसे हवा कौन दे रहा है? क्या पार्टी किसी बगावत की कगार पर खड़ी है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो वरिष्ठ कांग्रेसियों को भी समझ में नहीं आ रहे हैं। वहीं आज सोनिया गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि आप पंजाब चलाओ और हमेें जिताओ। हमें पंजाब में सत्ता फिर वापस लेकर आनी है।

वहीं इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तालमेल बना रहे प्रदेश के एक विधायक ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने मिजाज की राजनीति करते हैं। उनकी अकड़ का कमजोर होना जरूरी और कांग्रेस व पंजाब के हित में है। जबकि पार्टी के ही एक पूर्व महासचिव का कहना है कि उन्हें इस समय कांग्रेस की लाइन और लेंथ दोनों ही कम समझ में आ रही है। 

यह सवाल तब पैदा हुआ, जब कांग्रेस मंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री से नाराज होकर और उन्हें बदलने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश रावत के साथ देहरादून में बैठक कर रहे थे। यहां नाराज कांग्रेसियों का नेतृत्व पंजाब के परिवहन मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा कर रहे थे। इसमें तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के साथ पंजाब सरकार के मंत्री चरण जीत सिंह चन्नी, सुखबीर सिंह रंधावा भी शामिल हैं। यह पूरा विरोध भी कैप्टन का विरोध और नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बननाने की मांग करने वाले कांग्रेसी कर रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!