दिल्ली चुनावः अगले हफ्ते दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी

Edited By Yaspal,Updated: 31 Jan, 2020 07:33 PM

sonia rahul and priyanka gandhi will campaign in delhi next week

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले हफ्ते दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में उतरेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी पांच फरवरी को शास्त्री पार्क इलाके में एक सभा को...

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले हफ्ते दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में उतरेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी पांच फरवरी को शास्त्री पार्क इलाके में एक सभा को संबोधित करेंगी।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल और प्रियंका तीन एवं चार फरवरी को सभा एवं रोडशो करेंगे, हालांकि अभी स्थान तय नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका द्वारका में रोडशो कर सकते हैं।

इसके साथ ही आने वाले दिनों में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के कई अन्य नेता भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!