Edited By Pardeep,Updated: 27 May, 2018 11:27 PM
संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी अपने बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चिकित्सा जांच के लिए रविवार रात विदेश रवाना होंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट््वीट कर कहा , ‘‘ सोनिया जी की वाॢषक चिकित्सा जांच के लिए उनके साथ कुछ दिनों के लिए भारत...
नई दिल्ली: संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी अपने बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चिकित्सा जांच के लिए रविवार रात विदेश रवाना होंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा , ‘‘ सोनिया जी की वार्षिक चिकित्सा जांच के लिए उनके साथ कुछ दिनों के लिए भारत से बाहर रहूंगा। भाजपा के सोशल मीडिया ट्रोल समूह के मेरे दोस्तो : ज्यादा परेशान मत होइएगा ... मैं जल्द ही वापस लौटूंगा। ’’
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश जाएंगी। उनकी 2011 में अमेरिका में एक सर्जरी हुई थी। सूत्रों ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी एक सप्ताह में स्वदेश लौट आएंगे जबकि सोनिया कुछ अधिक समय तक विदेश में रहेंगी।