'सेक्स रैकेट चलाने वाली' दिल्ली की लेडी डॉन सोनू पंजाबन पर फायरिंग

Edited By Anil dev,Updated: 23 Jan, 2019 04:07 PM

sonu punjab delhi geeta colony police

देह व्यापार गिरोह चलाने वाली कुख्यात सोनू पंजाबन की कार पर पूर्वी दिल्ली में उस समय हमला किया गया जब वह बुधवार को तड़के घर वापस लौट रही थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस के अनुसार मानव तस्करी और एक लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए...

नई दिल्ली: देह व्यापार गिरोह चलाने वाली कुख्यात सोनू पंजाबन की कार पर पूर्वी दिल्ली में उस समय हमला किया गया जब वह बुधवार को तड़के घर वापस लौट रही थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस के अनुसार मानव तस्करी और एक लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए विवश करने के एक मामले में सोनू जेल में थी। इस समय वह पैरोल पर बाहर है। 

मामलें की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को तड़के करीब चार बजे गीता कॉलोनी पुश्ता के नजदीक गोलीबारी होने की सूचना मिली। इसके बाद शकरपुर थाना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि पता चला है कि एक रिश्तेदार से मिलने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। उसी समय तीन लोगों ने उसकी कार रोकी और गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!