मंडेला की जयंती पर प्रियंका ने किया याद, कहा- राजनीति में आने के लिए अंकल ने कहा था

Edited By Anil dev,Updated: 18 Jul, 2019 03:52 PM

south africa nelson mandela congress priyanka gandhi

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुवा रहे नेल्सन मंडेला की जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए।

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुवा रहे नेल्सन मंडेला की जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए। प्रियंका ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर कहा, दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे व्यक्तियों की कमी आज पहले से ज्यादा महसूस होती है। उनका जीवन सत्य, प्रेम और आजादी की मिसाल है।

The world misses men like #NelsonMandela more than ever today. His life was a testament to truth, love and freedom.

To me, he was Uncle Nelson (who told me I ought to be in politics long before anyone else did!). He will always be my insipration and my guide. pic.twitter.com/JaPeHkT69g

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 18, 2019


उन्होंने कहा, मेरे लिए वह अंकल नेल्सन थे जिन्होंने किसी और के कहने से पहले ही कह दिया था कि मुझको राजनीति में होना चाहिए। वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहेंगे। प्रियंका के मुताबिक उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो 2001 की है जिसमें उनका बेटा भी नजर आ रहा है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सक्रिय राजनीति में उतरीं और कांग्रेस की महासचिव बनीं। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के भीतर से यह आवाज उठ रही है कि अब प्रियंका पार्टी का नेतृत्व करें। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!