Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 12:30 PM
दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में 31 वर्षीय एक युवक और उसकी पत्नी ने कथित रूप से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी आज पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक राम चंद्र की मां ने उसे और उसकी पत्नी नीतू (27) को आज सुबह पंखे से लटका हुआ पाया।
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में 31 वर्षीय एक युवक और उसकी पत्नी ने कथित रूप से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी आज पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक राम चंद्र की मां ने उसे और उसकी पत्नी नीतू (27) को आज सुबह पंखे से लटका हुआ पाया।
युवक की मां सोने के लिए पड़ोसी के घर में जाया करती थीं। आज सुबह लौटने पर कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया और दोनों को पंखे से लटका हुआ पाया। उनके दोनों बच्चे (क्रमश: तीन साल और चार महीने) उस वक्त सो रहे थे जब दोनों ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है। उनकी शादी को चार साल हो गए थे।