Edited By Yaspal,Updated: 18 Dec, 2019 07:07 PM
झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है। नेताओं की ओर से विवादित बयान भी दिए जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ समेत
नेशनल डेस्कः झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है। नेताओं की ओर से विवादित बयान भी दिए जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी नेताओं पर विवादित टिप्पणी करते हुए रेपिस्ट तक कह डाला।
सोरेन ने पाकुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में बहू-बेटियों को जलाया जा रहा है। मुझे पता चला है कि इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ जी भी चक्कर लगा रहे हैं। ये वो लोग हैं जो शादी कम करते हैं, लेकिन गेरुआ पहन के बहू- बेटियों की इज्जत लूटने का काम करते हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव में अब तक चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब पांचवें और अखिरी चरण में 16 सीटों पर 20 दिसंबर को मतदान होना है। इस चरण में एक मौजूदा विधायक को छोड़ सभी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इस चरण में JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अग्निपरीक्षा है, तो रघुवर दास सरकार के दो मंत्री लुइस मरांडी और रणधीर सिंह की साख दांव पर लगी हुई है। इसके अलावा पूर्व मंत्री प्रदीप यादव और पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम में सियासी परीक्षा होनी है।